Site icon Khabribox

उत्तराखंड: केंद्रीय छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, देखें अंतिम तिथि व अन्य जानकारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से छात्रवृत्ति मिलती है। उसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए है।

इतनी मिलती है छात्रवृत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत यह छात्रवृत्ति डिग्री कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को दी जाती है। प्रदेश में 616 छात्रवृत्तियां दी जानी हैं, जिनमें 308 छात्र एवं 308 छात्राओं को चयनित किया जाना है। चयनित छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रथम तीन वर्षों में दस हजार रुपये, चौथे एवं पांचवें वर्ष में बीस हजार रुपये प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति दी जाती है।

छात्रवृत्ति के लिए करें आवेदन

इसके लिए छात्र-छात्राएं 31 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी अपना आवेदन मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट https://www.scholarships.gov.in पर भी कर सकते हैं।

Exit mobile version