Site icon Khabribox

OpenAI Free ChatGPT: Open AI भारत में एक साल के लिए मुफ्त में प्रदान करेगी ChatGPT Go की सेवाएं

आज के समय में सोशल मीडिया, इंटरनेट का काफी इस्तेमाल बढ़ गया है। इसके साथ ही AI का भी काफी महत्व बढ़ गया है। इसी बीच AI क्षेत्र की अमेरिकी कंपनी ओपनएआई की घोषणा से जुड़ी अपडेट है।

मिलेगी यह सुविधा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक AI क्षेत्र की अमेरिकी कंपनी ओपनएआई ने कुछ दिनों पहले घोषणा की कि चार नवंबर से भारत में ‘चैटजीपीटी गो’ की सेवाएं एक वर्ष के लिए मुफ्त में प्रदान की जाएंगी। अब यह सेवाएं मुफ्त मिलेगी। इस संबंध में कंपनी ने बताया था कि,”चार नवंबर को बेंगलुरु में ओपनएआई का ‘डेवडे एक्सचेंज इवेंट’ मनाया जाएगा जो भारत में इसका पहला आयोजन होगा। इस अवसर पर ओपनएआई भारत में सभी उपयोगकर्ताओं के लिए चैटजीपीटी गो को एक पूरे वर्ष के लिए मुफ्त उपलब्ध करा रहा है।

Exit mobile version