Site icon Khabribox

ऑपरेशन कावेरी” मुहिम लगातार जारी, सूडान में फंसे  उत्तराखण्ड राज्य के कुल 27 लोगों को लाया गया वापस

सूडान में गृह युद्ध संकट में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापस के लिए “आपरेशन कावेरी” मुहिम लगातार जारी है। अभी तक आपरेशन के तहत उत्तराखण्ड राज्य के कुल 27 लोगों को वापस लाया जा चुका है।

21 लोगों को उत्तराखण्ड भेज दिया गया

उत्तराखण्ड के स्थानिक आयुक्त  अजय मिश्रा, विदेश मंत्रालय से समन्वय स्थापित किए हुए हैं। मुंबई से उत्तम सिंह, प्रशांता और योगेश को क्वॉरेंटाइन समयपूर्ण होने के पश्चात उत्तराखण्ड सरकार द्वारा देहरादून भेजा जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली आये 24 लोगों में 21 लोगों को उत्तराखण्ड भेज दिया गया गया है। 7 लोगों को क्वॉरेंटाइन समय पूर्ण होने के पश्चात उत्तराखण्ड भेज दिया जायेगा।

Exit mobile version