Site icon Khabribox

नैनीताल: “ऑपरेशन रोमियो”: पुलिस के सख्त एक्शन में गिरफ्त में आये 205 मनचले और हुड़दंगी, 247 लापरवाह वाहन चालकों पर हुई यह कार्यवाही

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ नैनीताल जिले के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा हल्द्वानी शहर में “ऑपरेशन रोमियो”‌ अभियान चलाया गया है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 02.02.2025 को सायंकाल 09:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक जनपद में सभी थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों में ताबड़तोड़ चैकिंग और छापेमारी की गई। जिसमें पुलिस टीमों ने मिलकर “ऑपरेशन रोमियो” अभियान में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले और बिना कारण मोटरसाइकिल से हो-हल्ला करने वाले कुल- 205 विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 66,750 रुपये जुर्माना जमा करवाया गया। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 247 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 09 वाहन सीज और 09 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की गई।

Exit mobile version