Site icon Khabribox

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान में भारत की स्ट्राइक के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्र ने की सर्वदलीय बैठक, पीएम ने दिया यह खास संदेश

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में 09 ठिकानों पर हमला किया।

भारत का मिशन ‘ऑपरेशन सिंदूर’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने मंगलवार की आधी रात को पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। जिसमे भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं। जिसे भारत ने  ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है। जिसमे 7 मई को 1:45 बजे के करीब सुरक्षाबलों ने पीओके और पाकिस्तान में आतंकवादियों के नौ ठिकानों पर हमला किया गया। इस हमले में 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इन ठिकानों पर लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन के 900 आतंकियों को निशाना बनाया गया। देश की तीनों सेनाओं ने मिलकर इस मिशन को अंजाम दिया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इसमें 100 से ज्यादा आतंकी के मारे जाने की खबर सामने आई।

की यह अपील

रिपोर्ट्स के मुताबिक आज गुरूवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक खास संदेश दिया। जिसमे पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सभी दलों की बैठक में विपक्ष से एकजुट रहने की अपील की। साथ ही बैठक में सरकार ने विपक्षी नेताओं को ऑपरेशन की जानकारी दी। इस सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की।

रहें मौजूद

इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे मौजूद रहें। वहीं तृणमूल कांग्रेस से सौगत रॉय और डीएमके की ओर से टी.आर. बालू मौजूद रहे।

Exit mobile version