Site icon Khabribox

फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए मौका: उत्तराखंड जूनियर फुटबॉल टीम के चयन के लिए इस दिन होगा होगा ट्रायल

उत्तराखंड: उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन (USFA) ने आगामी जूनियर बॉयज नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 के लिए प्रदेश की टीम चयन के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

चयन के लिए ट्रायल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसोसिएशन के मानद सचिव अख्तर अली ने स्पष्ट किया कि ट्रायल में केवल जूनियर बॉयज वर्ग के खिलाड़ी ही शामिल हो सकते हैं। पात्रता के लिए खिलाड़ी का जन्म 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2012 के बीच होना अनिवार्य है। चयनित खिलाड़ी नेशनल चैंपियनशिप में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपनी यात्रा, आवास और भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। सभी खिलाड़ियों की आयु का सत्यापन एआईएफएफ के निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाएगा।
ट्रायल का विवरण:
• ​तिथि: 25 जुलाई 2026
• ​समय: सुबह 9:00 बजे (खिलाड़ियों को 8:30 बजे रिपोर्ट करना अनिवार्य)
• ​स्थान: एमेनिटी स्पोर्ट्स अकादमी, एमेनिटी पब्लिक स्कूल।

Exit mobile version