Site icon Khabribox

बागेश्वर में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी, कल 1 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

बागेश्वर: मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर, बागेश्वर जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा निर्णय लिया है।

आदेश जारी

जिला मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे द्वारा जारी आदेश के अनुसार कल दिनांक 1 जुलाई 2026 (बुधवार) को जनपद के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा और किसी भी प्रकार की अवहेलना की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version