Site icon Khabribox

नैनीताल में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी, कल 2 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

नैनीताल: भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कल‌ 2 सितंबर 2026 (बुधवार) को जनपद नैनीताल में भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बारिश की संभावना को देखते हुए आरेंज‌ अलर्ट जारी किया गया है।

अवकाश घोषित

जिस पर छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिस पर कल 2 सितंबर 2026 (बुधवार) को जनपद नैनीताल के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण और कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश मान्य रहेगा। यह आदेश नैनीताल शहर के उन आवासीय शैक्षणिक संस्थानों और विद्यालयों पर लागू नहीं होगा, जहाँ छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक व आवासीय सुविधा एक ही परिसर में उपलब्ध है।जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ललित मोहन रयाल) द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि आदेश का सख्ती से अनुपालन कराया जाए। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version