देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। उत्तरप्रदेश के अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इसके साथ ही अयोध्या नौवें दीपोत्सव के साथ आस्था की ‘रोशनी’ से जगमगाया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम और माता सीता के प्रतीकात्मक स्वरूपों का ‘राज्याभिषेक’ कर नौवें भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ किया।
बना खास रिकॉर्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अवसर पर रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद तकनीक और संस्कृति का अद्भुत संगम दिखा। इस बार राम की पैड़ी समेत 56 घाटों पर 26 लाख 11 हजार 101 दीपों से दीपोत्सव का विश्व रिकॉर्ड बना। साथ ही इस बार सरयू तट पर मां सरयू की भव्य आरती ने इतिहास रच दिया। इस बार अयोध्या ने आध्यात्मिक शक्ति और सामूहिक भक्ति का नया अध्याय लिखा। साथ ही अयोध्या के सरयू तट पर स्थित राम की पैड़ी पर इस अवसर पर शानदार लेज़र और लाइट शो के साथ रामलीला का मंचन किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक एकत्र हुए। राम दरबार में दीप प्रज्ज्वलन होने के बाद ही राम की नगरी 26 लाख से अधिक दीयों से दमक उठी। अयोध्या का सरयू तट 26 लाख से अधिक दीयों से रोशन हुआ और रामनगरी ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए। साथ ही विदेशों से आए मेहमान भी इस दृश्य को देख अभिभूत हो गए। इस दौरान उन्होंने भी जमकर जय श्रीराम के कहा। रूस, पोलैंड, यूक्रेन और श्रीलंका समेत कई देशों से पहुंचे श्रद्धालु दीपोत्सव में शामिल हुए।
हनुमानगढ़ी के दर्शन
इस भव्य दीपोत्सव संपन्न होने और नया विश्व कीर्तिमान स्थापित होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की सुबह संकट मोचन हनुमानगढ़ी के दर्शन किया। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और श्रीराम भक्त हनुमान से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।