हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के पैथालाजी विभाग में कार्यरत प्रकाश चंद्र उपाध्याय ने दुनिया का सबसे छोटा गिटार बनाया है।

उत्तराखंड के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड-
इससे पहले भी प्रकाश चंद्र उपाध्याय अनोखी चीजें बनाकर कई रिकार्ड अपने नाम दर्ज करा चुके हैं। प्रकाश चन्द्र उपाध्याय ने सिर्फ तीन सेन्टीमीटर लंबा गिटार बनाकर व्यक्तिगत श्रेणी में विश्व रिकॉर्ड बनाया है । गिटार को चन्दन की लकड़ी, तांबे, एल्यूमुनियम के तार व पिन से तैयार किया गया है । गिटार की आवाज को माइक के माध्यम से अच्छे से सुना जा सकता है । जिसको मात्र 4 घंटा 30 मिनट में 29 अप्रैल 2020 को बनाया है। इसे लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड 2021-22 मे दर्ज कर किया गया है।