Site icon Khabribox

उत्तराखंड में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, यहां लग रहा दरबार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उत्तराखंड पंहुचे है।

तीन दिवसीय कार्यक्रम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह बीते बुधवार देर शाम सुरक्षा के बीच तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत रामनगर के अनंतम रिसोर्ट पहुंचे हैं। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने उन पर फूल बरसाकर उनका जोरदार स्वागत किया। साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। वहीं गुरुवार को भी धीरेंद्र शास्त्री ने रिसोर्ट के भीतर हाल में ही दरबार लगाया। योग व ध्यान कार्यक्रम भी किया। जिसमे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने ऊर्जा संचय समागम में मुख्य रूप से ब्रेन डिटाक्स पर सत्र केंद्रित रखा। तीन दिवसीय समागम के पहले दिन सुबह पांच बजे साधकों को ध्यान, श्वांस, मन के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि समागम के लिए जिस जगह को चुना है, वह प्रकृति से भरा रमणीक स्थान है। देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल के रामनगर के इस दिव्यधरा में है। जहां एक तरफ गुफाएं व कंदराएं हैं। वहीं दूसरी तरफ नीब करौरी बाबा का दिव्य स्थान है।

लगाएंगे दरबार

रिपोर्ट्स के मुताबिक धीरेंद्र शास्त्री 24 मई तक रिसोर्ट में ही ऊर्जा संचय समागम कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के बीच रहेंगे। तीन दिवसीय ऊर्जा संचय समागम कार्यक्रम में बाहरी राज्यों के अलग-अलग जगह के करीब चार सौ श्रद्धालु लोग पंजीकरण कराकर पहुंचे हैं।

Exit mobile version