Site icon Khabribox

पैरा निशानेबाज रुद्रांश ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण पदक

खेल जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत के पैरा निशानेबाज रुद्रांश खंडेलवाल और निहाल सिंह ने सोमवार को विश्व निशानेबाजी पैरा खेल (डब्ल्यूएसपीएस) विश्व कप में पी4 मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच 1 वर्ग में क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीता।

रुद्रांश ने फाइनल में 231.1 अंक बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया

सोलह वर्षीय रुद्रांश ने फाइनल में 231.1 अंक बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। निहाल 222.2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। रुद्रांश ने खेल रत्न विजेता मनीष नारवाल का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। निहाल क्वालिफिकेशन दौर में 536 अंक बनाकर शीर्ष पर रहे थे, जबकि रुद्रांश 529 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर थे। इन दोनों के अलावा भारत के दो अन्य निशानेबाज फ्रांसिस रुबीना और राहुल जाखड़ भी आठ खिलाड़ियों के फाइनल में पहुंचे थे। रुबीना 158.5 अंक लेकर पांचवें जबकि जाखड़ 142 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहे। आर3 मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन एसएच1 स्पर्धा में टोक्यो ओलंपिक में भारत की पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनी लेखारा 168 के स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहीं।

Exit mobile version