Site icon Khabribox

Paris Diamond League: भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने किया कमाल, पेरिस डायमंड लीग में वेबर को हराकर पूरा किया बदला, किया इतने मीटर का थ्रो

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन कर कमाल किया है।

किया यह कमाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरिस डायमंड लीग में बीते कल शुक्रवार को नीरज चोपड़ा ने पहले ही राउंड में 88.16 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर खिताब अपने नाम किया है। इस इवेंट में नीरज ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जर्मनी के जूलियन वेबर को पराजित किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरिस डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में 88.16 मीटर का थ्रो किया। नीरज ने दूसरे प्रयास में 85.10 मीटर की दूरी तय की। नीरज का तीसरा, चौथा और पांचवां अटेंप फाउल रहा। जबकि छठे प्रयास में उन्होंने 82.89 मीटर का थ्रो किया। इससे पहले 16 मई को दोहा डायमंड लीग 2025 में जूलियन वेबर ने नीरज चोपड़ा को हराया था।

नीरज चोपड़ा का पेरिस डायमंड लीग में प्रदर्शन

• पहला प्रयास- 88.16 मी
• दूसरा प्रयास- 85.10 मी
• तीसरा प्रयास- फाउल
• चौथा प्रयास- फाउल
• पांचवां प्रयास- फाउल
• छठा प्रयास- 82.89 मीटर

इस दिन होगा समापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक डायमंड लीग 2025 का समापन 27 और 28 सितंबर को होगा। जो ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल के जरिए होना है। डायमंड लीग फाइनल के विनर को डायमंड ट्रॉफी मिलेगी।

Exit mobile version