Site icon Khabribox

Paris Olympic 2024: भारतीय हाॅकी टीम ने रचा इतिहास, ब्रॉन्ज मेडल के मैच में स्पेन को 2-1 से हराया

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पेरिस ओलंपिक जारी है। आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल के मैच में स्पेन के साथ मैदान में उतरी।

भारत ने जीता मैच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय हाॅकी टीम ने इतिहास रचा दिया है। भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में 52 साल बाद एक इतिहास रच दिया है। भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद ओलंपिक में लगातार 2 मेडल जीते हैं। इससे पहले 1960 से 1972 तक भारत ने हॉकी में लगातार 4 मेडल जीते थे। वहीं 1976 ओलंपिक में मेडल नहीं मिला। इसके बाद 1980 में गोल्ड मेडल जीता था। आज भारतीय हाॅकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा दिया है।

Exit mobile version