देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पेरिस ओलंपिक जारी है। जिसमें भारत के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
क्वार्टर फाइनल में चीन की लि कियान से हुआ मुकाबला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन का आज रविवार 4 अगस्त को क्वार्टर फाइनल में चीन की लि कियान से मुकाबला हुआ। जिसमें इस वर्ग की मौजूदा विश्व चैम्पियन लवलीना (26 वर्ष) को कड़े मुकाबले में टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता 34 साल की ली कियान से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उनका पेरिस का सफर समाप्त हो गया है। लि कियान टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर और रियो ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीत चुकी हैं।