Site icon Khabribox

Paris Olympics 2024: भारत से इतने खिलाड़ी लेंगे पेरिस ओलंपिक में हिस्सा, सामने आई जानकारी

स्पोर्ट्स जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। पेरिस ओलंपिक का जल्द आगाज होने वाला है। जिसके लिए ओलंपिक में भारत के 117 खिलाड़ी भाग लेंगे। खेल मंत्रालय ने इसके अलावा सहयोगी स्टाफ के 140 सदस्यों को भी मंजूरी दी है जिसमें खेल अधिकारी भी शामिल हैं।

ओलंपिक में भारत के 117 खिलाड़ी लेंगे भाग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरिस ओलंपिक का आगाज 26 जुलाई को होगा। जो 11 अगस्त तक चलेगा। खिलाड़ियों की सूची में सर्वाधिक 29 (11 महिला और 18 पुरुष) खिलाड़ी एथलेटिक्स के हैं। उनके बाद निशानेबाजी (21) और हॉकी (19) से है। टेबल टेनिस में भारत के आठ जबकि बैडमिंटन में सात खिलाड़ी होंगे जिसमे दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू शामिल हैं। कुश्ती (6), तीरंदाजी (6) और मुक्केबाजी (6) में छह-छह खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके बाद गोल्फ (4), टेनिस (3), तैराकी (2), सेलिंग (2) है। घुड़सवारी, जूडो, रोइंग और भारोत्तोलन में एक-एक खिलाड़ी भाग लेंगे। खेल मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, 140 सहायक कर्मचारी और अधिकारी भी आगामी ओलंपिक के लिए भारतीय दल के साथ जाएंगे।

Exit mobile version