Site icon Khabribox

Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, फाइनल में बनाई जगह, गोल्ड मेडल के लिए इस खिलाड़ी से होगा मैच

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पेरिस ओलंपिक जारी है। जिसमें भारत के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

फाइनल में विनेश फोगाट

विनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया है। वह ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान हैं। उन्होंने महिलाओं की 50 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में क्यूबा की लोपेज गुजमान को 5-0 से हरा दिया। पहले राउंड तक विनेश 1-0 से आगे थीं। फिर आखिरी तीन मिनट में उन्होंने क्यूबा की पहलवान पर डबल लेग अटैक किया और चार पॉइंट अर्जित किए। इस बढ़त को वह अंत तक बनाए रखी और फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में व‍िनेश फोगाट ने ओलंप‍िक गोल्ड मेडल‍िस्ट यूई सुसाकी को 3-2 से हराया और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। फिर ओकसाना को क्वार्टर फाइनल में 7-5 से हराया। जिसके बाद सेमीफाइनल में 5-0 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही उन्होंने मेडल भी पक्का कर लिया है।

अब फाइनल के लिए मैच

विनेश फोगाट का फाइनल मुकाबला अमेरिका की सारा ऐन हिल्डब्रांड से होगा। सारा टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं।  विनेश-सारा का मुकाबला भारत में बुधवार देर रात 12:30 बजे (8 अगस्त) को खेला जाएगा।

Exit mobile version