Site icon Khabribox

पेरिस पैरालंपिक 2024 का समापन, भारत की झोली में आए 29 मेडल, यह 2 एथलीट रहें भारत के ध्वजवाहक

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पेरिस पैरालंपिक 2024 का समापन हो गया है।

पेरिस पैरालंपिक 2024

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरिस पैरालंपिक 2024 की शुरुआत 28 अगस्त से हुई। इसका समापन 08 सितंबर को हुआ। जिसमें 22 खेल शामिल रहें। 11 दिनों तक चलने वाले इस शानदार आयोजन में 269 सत्रों (सुबह, दोपहर और शाम) में कुल 549 इवेंट आयोजित किए गये। वहीं भारत की ओर से 84 सदस्यीय टीम ने पेरिस पैरालंपिक में हिस्सा लिया। इस पैरालंपिक 2024 में भारत की झोली में 29 मेडल आए, जिसमें 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। पैरालंपिक इतिहास में भारत ने इससे दमदार प्रदर्शन कभी नहीं किया था। इसके साथ ही भारत 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज सहित कुल 29 मेडल जीतकर 18वें नंबर पर है।

भारत की ओर से ध्वजवाहक

पेरिस पैरालंपिक का समापन समारोह भारतीय समयानुसार रात 11.30 बजे (स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे) स्टेड डी फ्रांस में हुआ। जिसमें समापन समारोह में गोल्ड मेडल विजेता तीरंदाज हरविंदर सिंह और पैरालम्पिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला धाविका प्रीति पाल भारत के ध्वजवाहक रहें।

Exit mobile version