Site icon Khabribox

पेरिस पैरालंपिक: भारत की झोली में आए 20 मेडल, टूटा टोक्यो का महारिकॉर्ड

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पेरिस पैरालंपिक 2024 जारी है।

भारत ने जीते 20 पदक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरिस पैरालंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन चल रहा है। पेरिस पैरालंपिक में भारत की झोली में 20 मेडल आए हैं। भारत ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में अब तक कुल 20 पदक जीते हैं और टोक्यो पैरालिंपिक में 19 पदकों की संख्या को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय पैराएथलीट ने 6 दिन के भीतर ही यह कारनामा कर दिखाया है। इसके साथ ही भारत ने पैरालंपिक गेम्स में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का नया इतिहास रच दिया है। भारत के खाते में अब कुल 20 मेडल हो गए हैं। इनमें 3 गोल्ड मेडल, 7 सिल्वर मेडल और 10 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

Exit mobile version