Site icon Khabribox

पेरिस पैरालंपिक: भारत की झोली में आए 22 मेडल, हरविंदर सिंह ने इतिहास रच भारत को आर्चरी में दिलाया पहला गोल्ड मेडल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पेरिस पैरालंपिक 2024 जारी है।

भारत ने जीते 22 पदक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरिस पैरालंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन चल रहा है। पेरिस पैरालंपिक में भारत की झोली में 22 मेडल आए हैं। भारत ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में अब तक कुल 22 पदक जीते हैं और टोक्यो पैरालिंपिक में 19 पदकों की संख्या को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय पैराएथलीट ने 7 दिन के भीतर ही यह कारनामा कर दिखाया है। इसके साथ ही भारत ने पैरालंपिक गेम्स में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का नया इतिहास रच दिया है। भारत के खाते में अब कुल 22 मेडल हो गए हैं। इनमें 4 गोल्ड, 8 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

आर्चरी में पहला गोल्ड मेडल

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के पैरा तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पेरिस पैरालंपिक में इतिहास रचते हुए पुरुषों के व्यक्ति गत रिकर्व स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। ओलंपिक या पैरालंपिक में यह किसी भी भारतीय तीरंदाज का आर्चरी में पहला गोल्ड मेडल है। हरविंदर ने फाइनल में पोलैंड के लुकास सिजेक को 6-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीतकर उपलब्धि हासिल की है।

Exit mobile version