Site icon Khabribox

पेरिस पैरालंपिक: सुमित अंतिल ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, जेवलिन थ्रो में जीता गोल्ड मेडल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पेरिस पैरालंपिक 2024 जारी है।

भारत ने जीते 15 पदक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरिस पैरालंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन चल रहा है। पेरिस पैरालंपिक में भारत की झोली में 15 मेडल आए हैं। पैरालंपिक गेम्स में भारत के पदकों की संख्या 15 हो गई है। भारत ने अब तक तीन गोल्ड, पांच सिल्वर और सात ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वहीं
टोक्यो पैरालंपिक में सुमित अंतिल ने जैवलिन में भारत को गोल्ड मेडल दिलाकर इतिहास रचा था। जिसके बाद सुमित अंतिल ने इस बार पैरालंपिक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। एफ64 जेवलिन थ्रो कम्पटीशन के फाइनल में सुमित अंतिल ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत को तीसरा गोल्ड दिलाया है। उन्होंने मेंस एफ64 कैटेगरी में 70.59 मीटर दूर भाला फेंक कर गोल्ड मेडल को अपने नाम किया है।

Exit mobile version