Site icon Khabribox

देशभक्ति पर बनी फिल्म फाइटर का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। सिनेमाघरों में फिल्म फाइटर आ गयी है। जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। भारत में बनी ये पहली एरियल फिल्म है।

फिल्म का जलवा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म फाइटर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है‌। जिसे पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। देशभक्ति से लबरेज फिल्म का क्रेज लोगों में दिख रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। सकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, तीसरे दिन फाइटर ने 28 करोड़ की कमाई की है। भारत में फिल्म का कलेक्शन 100 करोड़ से 10 करोड़ पीछे यानी 90 करोड़ हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड यह कलेक्शन 125 करोड़ के पार हो गया है।

Exit mobile version