Site icon Khabribox

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के समीप दरक रही पहाड़ी से लोगों की बढ़ रही मुश्किलें, 28 अक्टूबर तक रात के समय वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के समीप दरकती पहाड़ी एक बड़ा चिंता का विषय बन गया है। ऐसे में इसका स्थाई समाधान नहीं होने से मुश्किलें बढ़ रहीं हैं।

एनएच पर रात के समय वाहनों के आवागमन पर रोक

वहीं प्रशासन ने इस मार्ग पर खतरे के चलते अब रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक मार्ग पर वाहनों के आवागमन में रोक लगा दी है। बताया है कि लगातार भूस्खलन से क्वारब के समीप सड़क करीब 30 मीटर दायर में सड़क लगातार धंस रही है। इस सड़क के धंसने से अब वहां पर मार्ग की चौड़ाई केवल तीन मीटर रह गई है। जिससे आवाजाही में काफी दिक्कत हो रही है। वहीं 22 से 28 अक्टूबर एनएच पर अब रात के समय वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी। इस संबंध में अपर जिला अधिकारी चंद्र सिंह मर्ताेलिया ने बताया कि एहतियान मार्ग को रात के समय बंद किया गया है। वहीं रात के समय इस मार्ग को ठीक करने का भी कार्य किया जाएगा।

Exit mobile version