Site icon Khabribox

उत्तराखंड आने वालें ध्यान दें, वाहनों में डस्टबिन या गारबेज बैग लगाना है अनिवार्य

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आने वाले वाहनों में अब अनिवार्य रूप से डस्टबिन या गारबेज बैग लगाना होगा।

डस्टबिन या गारबेज बैग लगाना अनिवार्य

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में कुछ दिनों पहले मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश जारी किए हैं। यह निर्देश जारी करते हुए उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड की प्राकृतिक स्वच्छता को बनाए रखने में पर्यटकों, टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेन्सी व वाहन चालकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने वाहनों में Dustbin /Garbage Bag को अनिवार्यतः लगाने के नियम का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए ​हैं।

पत्र में कहीं यह बात

रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखण्ड परिवहन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चण्डीगढ़, राजस्थान व मध्य प्रदेश के परिवहन आयुक्तों को पत्र लिखा जा चुका है। जिसमें बताया है कि वाहनों को ट्रिप कार्ड जारी करते समय सुनिश्चित कर लिया जाए कि प्रत्येक वाहन में Dustbin/ Garbage Bag हो।

Exit mobile version