April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आज पेट्रोल- डीजल के दामों में फिर हुई बढ़ोत्तरी, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची कीमतें

देश में पेट्रोल- डीजल के बढ़ते दामों के जनता की जेब पर भारी असर पड़ रहा है। वही आज फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है।

पेट्रोल- डीजल के दामों में आज फिर बढ़ोत्तरी–

घरेलू तेल कंपनियों ने रविवार यानि आज पेट्रोल की कीमतों के नये दाम जारी किए हैं। डीजल के दाम 33 से 37 पैसे और पेट्रोल के दाम 31 से 35 पैसे बढ़े हैं। ज्यादातर राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है। पेट्रोल-डीजल की यह बढ़ी हुई कीमतें हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही हैं।

पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रतिदिन 6 बजे बदलती है कीमत-

पेट्रोल डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।