Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हुए 06 लोग, लाखों की कमाई पुलिस ने लौटाई

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। साइबर ठगों का जाल लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसकी आम जनता शिकार हो रहीं हैं।

साइबर ठगों का जाल

ऐसे में पिछले अक्टूबर माह में 6 लोगों के साथ ढाई लाख की ऑनलाइन धोकाधडी सामने आई है। पुलिस ने शिकायतकर्ताओं के खातों में रकम वापस दिलाई। स्थानीय प्रशांत कुमार सिंह,मनदीप मेहता,हरी शंकर भट्ट,सीमा रौतेला,गौरव रोडियाल ने गूगल पे,एनी डेस्क व अन्य ऑनलाइन तरीकों से ठगी को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने कराई वापस

इस मामले में एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि 6 लोगों के खातों में लगभग ढाई लाख की रकम वापस करा दी है।

Exit mobile version