Site icon Khabribox

पिथौरागढ: जिले में बनेगा 50 बेड का अस्पताल, महामारी या आपातकाल में होगा इस्तेमाल

पिथौरागढ से जुड़ी खबर सामने आई है। पिथौरागढ में 50 बेड का अस्पताल बनने वाला है।

केंद्र सरकार से इतने करोड़ स्वीकृत

मिली जानकारी के अनुसार इस अस्पताल में आधुनिक सुविधा होंगी। अस्पताल का प्रयोग सिर्फ महामारी या आपातकाल में किया जाएगा। बताया कि इसके लिए आठ नाली जमीन का चयन कर लिया गया है। भूमि चयन के बाद कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल ने सॉइल टेस्ट की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। अस्पताल के निर्माण के लिए कुछ दिनों पहलें केंद्र सरकार से 23.79 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।

Exit mobile version