पिथौरागढ से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ सीमांत जिले पिथौरागढ़ की चारों विधानसभा सीटों के लिए सैनिकों के 5015 डाक मतपत्र पहुंच गए हैं।
5015 मतपत्र जिले में पहुंचे-
पिथौरागढ़ जिले में पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, धारचूला और डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 14700 सैनिकों को पोस्टल बैलेट जारी किए गए थे। इनमें से मंगलवार तक 5015 मतपत्र जिले में पहुंच गए हैं। इनके पंहुचने का कार्य जारी है।