पिथौरागढ़: बाइक से स्कूल जा रहे एक शिक्षक को कार सवार ने टक्कर मार दी। मंगलवार सुबह शिक्षक दीप प्रकाश एंचोली स्थित अपने आवास से बाइक संख्या यूके05बी1453 से विद्यालय को जा रहे थे।
टक्कर मार दी और फरार हो गया
उन्होंने बताया कि सिल्थाम के समीप पहुंचने पर कार संख्या यूके05डी5818 ने पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में शिक्षक को हल्की चोट पहुंची है, लेकिन बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
शिक्षक ने दी तहरीर
शिक्षक ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल मोहन चंद पांडे का कहना है कि मामले में जांच चल रही है, शीघ्र ही फरार कार चालक को पकड़ लिया जाएगा।