Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: उपलब्धि: आईटीबीपी में तैनात आईजी संजय गुंज्याल हुए सम्मानित, मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक सम्मान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ व्यास घाटी के ग्राम गुंजी निवासी आईटीबीपी में तैनात आईजी संजय गुंज्याल को सम्मानित किया गया है।

किया गया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओडिसा के भुवनेश्वर में बल का स्थापना दिवस आयोजित किया गया। जिसकी परेड पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया।गुंज्याल 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पूर्व में गुंज्याल को कुंभ मेले के सफल आयोजन पर उत्तराखंड सरकार ने ताम्र पत्र से सम्मानित किया है। इसके अलावा उन्हें राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक, प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पदक आदि से भी सम्मानित किया गया है।

Exit mobile version