Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: मौसम का मिजाज बिगड़ने से रुकी आदि कैलाश यात्रा, दूसरा चरण 20 सितंबर तक स्थगित

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध ‘आदि कैलाश’ यात्रा के दूसरे चरण पर खराब मौसम और टूटी सड़कों के कारण फिलहाल रोक लगा दी गई है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 सितंबर से शुरू होने वाला यह चरण अब 20 सितंबर तक स्थगित रहेगा। इस संबंध में पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है।‌ जिसमें बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए स्थितियां सामान्य होने के बाद ही यात्रा को दोबारा हरी झंडी दिखाई जाएगी। जिस पर धारचूला के उप जिलाधिकारी (SDM) आशीष जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि आदि कैलाश जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ‘इनरलाइन परमिट’जारी करने का काम 20 सितंबर से शुरू हो सकता है। हालांकि, यह भी एक संभावित तारीख ही है। अगर मौसम साफ रहा और रास्ते यात्रा के अनुकूल पाए गए, तभी 20 सितंबर से परमिट जारी किए जाएंगे।

Exit mobile version