Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: अनवी पांडे ने साइंस ओलंपियाड जीके में हासिल की 22वीं जोनल रैंक

पिथौरागढ़ नगर के नॉर्थराइड पब्लिक स्कूल की कक्षा दो की छात्रा अनवी पांडे पुत्री रविंद्र पांडे ने साइंस ओलंपियाड जीके में 22वीं रैंक हासिल की है।

जोनल में 22 वीं रैंक हासिल की:

साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से आयोजित जीके प्रतियोगिता में अनवी ने 40 में से 39 अंक प्राप्त कर इंटरनेशनल रैंक में 1039, रीजनल में 278 और जोनल में 22वीं रैंक प्राप्त की है।

प्रधानाचार्य सहित अन्य स्टाफ ने दी बधाई:

छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यायल में खुशी की लहर है। विद्यालय की प्रधानाचार्य ललिता पांडेय सहित अन्य स्टाफ ने छात्रा को बधाई दी है।

Exit mobile version