Site icon Khabribox

पिथौरागढ: सेना में तैनात लापता जवान का मिला शव


पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ प्रादेशिक सेना में तैनात लापता जवान जो आठ दिन से लापता था। उसका शव आठ दिन बाद संदिग्ध अवस्था में मिला है।

लापता जवान की खोजबीन में जुटी थी टीम-

जानकारी के अनुसार बीते 14 जनवरी को जवान बैरक से लापता हो गया था। परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस और टैरिटोरियल आर्मी ड्रोन टीम लापता जवान की खोजबीन में जुटी हुई थी। 

ग्रामीणों ने दी थी सूचना-

इस संबंध में प्रभारी तहसीलदार पंकज चंदौला ने बताया ग्रामीणों ने खतेड़ा कोटली में शव मिलने की सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची तो शव की शिनाख्त 130 आईएनएफ में तैनात लापता मुक्तेश्वर निवासी रवींद्र सिंह के तौर पर हुई।

Exit mobile version