Site icon Khabribox

पिथौरागढ: गहरी खाई में गिरा बोलेरो वाहन, 1 की मौत, 2 घायल


पिथौरागढ से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहाँ मुवानी से स्याल्बे जा रहा एक वाहन 100 फुट गहरी खाई में गिर गया।

खाई में गिरा वाहन-

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात एक बोलेरो (यूके05टीए1476) मुवानी-चौबाटी सड़क पर मुंगरौली के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 100 फुट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में स्याल्बे निवासी वाहन चालक नरेंद्र पानू (31) पुत्र किशन सिंह पानू भी वाहन के साथ ही खाई में चला गया जबकि त्रिलोक सिंह (42) पुत्र खड़क सिंह और धीरेंद्र सिंह (35) पुत्र भवान सिंह छिटक गए। जिस पर चोटिल त्रिलोक और धीरेंद्र ने गांव पहुंचकर लोगों को इह दुर्घटना की सूचना दी। ग्रामीणों, राजस्व पुलिस और पुलिस टीम ने नरेंद्र पानू को घायल अवस्था में खाई से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुवानी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version