Site icon Khabribox

पिथौरागढ: बॉक्सिंग कोच भास्कर चंद्र भट्ट हरियाणा खेल गौरव सम्मान से हुए सम्मानित

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। पिथौरागढ़ निवासी बॉक्सिंग कोच भास्कर चंद्र भट्ट सम्मानित हुए है।

हरियाणा सरकार ने खेल गौरव सम्मान से किया सम्मानित

मिली जानकारी के अनुसार उनको हरियाणा सरकार ने खेल गौरव सम्मान से सम्मानित किया है। सीनियर महिला मुक्केबाजी टीम के मुख्य प्रशिक्षक रहने के दौरान बॉक्सर स्वीटी बोरा को हरियाणा सरकार की ओर से खिलाड़ी को दिए जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार राज्य भीम अवार्ड दिया गया। स्वीटी की उपलब्धियों को देखते हुए उनके प्रशिक्षक भास्कर चंद्र भट्ट को सम्मानित किया गया है। भास्कर चंद्र भट्ट वर्तमान में हाई परफार्मेंस डायरेक्टर, भारतीय खेल प्राधिकरण में कार्यरत हैं।

किया सम्मानित

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें 21 मई को रोहतक में सम्मानित किया। उनके स्थान पर स्वीटी बोरा ने उनका यह सम्मान हरियाणा के मुख्यमंत्री से ग्रहण किया।

Exit mobile version