Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: कोविड 19 गाइडलाइन का उल्लंघन कर जनसभा रैली का आयोजन करने पर भा0ज0पा0 प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत

दिनांक- 12.02.2022 की देर सांयकाल को कोतवाली धारचूला क्षेत्रान्तर्गत कस्बा क्षेत्र धारचूला, गांधी चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने प्रत्याशी धन सिंह धामी के समर्थन में आदर्श आचार संहिता एवं कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन कर चुनावी जनसभा एवं रैली का आयोजन किया गया।

अभियोग पंजीकृत किया गया

उपरोक्त सम्बन्ध में प्रभारी FST टीम की तहरीर के आधार पर धन सिंह धामी एवं (150-200) अन्य लोगों के विरुद्ध कोतवाली धारचूला में धारा- 171 (ज)/188 भा0द0वि0 एवं 51B आपदा प्रबन्धन अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया, अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

सतर्क दृष्टि रखी जा रही है

     विधान सभा सामान्य निर्वाचन-
2022 के दृष्टिगत, आदर्श आचार संहिता व कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है । नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

Exit mobile version