Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: कांग्रेस प्रत्याशी मयूख महर ने विभिन्न क्षेत्रों में किया जनसंपर्क

पिथौरागढ़:  कांग्रेस प्रत्याशी मयूख महर ने शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा पांच साल के भाजपा कार्यकाल में सीमांत क्षेत्र का विकास कार्य ठप हो गया है। पूर्व में कांग्रेस के शासनकाल में शुरू हुई योजनाओं को भी भाजपा पूरा करने में नाकाम रही है।

मतदान की अपील की

उन्होंने मतदाताओं से सीमांत के विकास के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बाद में उन्होंने कई अन्य इलाकों में भी जनसंपर्क अभियान चलाया।

ये लोग रहे मौजूद

यहां जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, जगत सिंह खाती, ऋषेंद्र महर, महेंद्र लुंठी, मुकेश पंत, भुवन पांडे, राजेंद्र भट्ट, बसंत जोशी, मोहन लाला, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version