Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: अर्न्तमहाविद्यालय की क्रॉस
कन्ट्री प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ ने मारी बाजी

पिथौरागढ़ एल० एस० एम० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ द्वारा आयोजित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की अर्न्तमहाविद्यालय क्रोस
कन्ट्री (महिला पुरुष ) 2021-22 का आयोजन आज दिनांक 28.02.2022 को किया गया ।

प्रतियोगिता में एल० एस० एम० राजकीय स्ना० महाविद्यालय पिथौरागढ महिला व पुरुष में विजेता रही

जिसमे रानीखेत, द्वाराहाट मुवानी, नारायणनगर बलुवाकोट, चम्पावत, बागेश्वर कांडा सोमेश्वर व पिथौरागढ़ की टीमों ने प्रतिभाग किया। उक्त प्रतियोगिता में एल० एस० एम० राजकीय स्ना० महाविद्यालय पिथौरागढ महिला व पुरुष में विजेता रही तथा एस० एस० जे० कैम्पस अल्मोडा की टीम महिला व पुरुष उपविजेता रही। प्रतियोगिता के उद्घाटन में मुख्य अतिथि उप कोषाधिकारी पिथौरागढ़ श्री प्रशान्त कुमार शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस अवसर में महाविद्यालय के प्राचार्य डा० अशोक नेगी ने कहा कि प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने के लिये प्रेरित किया।

मौजूद लोग

इस प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में निम्न आफिशियल ने अपना सहयोग प्रदान किया श्री रमेश खर्कवाल श्री हरीश राम, श्री मुकेश चन्द्र शर्मा, श्री प्रताप सिंह बिष्ट कार्यक्रम के अवसर पर श्री लियाकत अली, डा० जी० सी० पन्त, डा० पंकज सट्ट, डा० प्रेमलता पन्त, श्री जगदीश सिंह, डा० एन० एस० धारियाल, श्री मुकेश पाण्डे, डा० सतीश जोशी, श्री श्याम मनो भट्ट, श्री हरीश देवलाल, श्री दिनेश पन्त श्री चंदन दिगारी, श्री चंचल आदि उपस्थित रहे और प्रतियोगिता का संचालन कीडा सचिव प्रो० पुष्कर सिंह बिष्ट शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया।

Exit mobile version