Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: प्रादेशिक सेना भर्ती में उमड़ी युवाओं की भीड़ हुई कम, सामान्य हुए‌ हालात

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में प्रादेशिक सेना भर्ती आयोजित हो रही है। जिसमें दूसरे राज्यों से भी युवाओं की भीड़ उमड़ी।

12 से 27 नवंबर तक प्रादेशिक सेना भर्ती

सीमांत जनपद में 12 से 27 नवंबर तक प्रादेशिक सेना भर्ती आयोजित हो रही है। जिससे पिथौरागढ़ में बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ उमड़ने से हालात बिगड़ गये। जानकारी के अनुसार अब भर्ती में शामिल होकर 18 हजार से अधिक युवा वापस अपने घर लौटे हैं। जिससे हालात सामान्य होने लगे हैं। भीड़ कम होने से प्रशासन के साथ ही आम जन ने भी राहत की सांस ली है। बीते बुधवार को यूपी के 20 हजार से अधिक युवा भर्ती में शामिल होने पहुंचे तो हालात बिगड़ गए। प्रशासन को उनके लिए वाहनों और रहने-खाने की व्यवस्था करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। अब भीड़ कम होने से हालात सामान्य होने लगे हैं।

Exit mobile version