Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: उठी मांग, मंगलवार को बंद हो मांस व नाइयों की दुकान

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां विश्व हिंदू परिषद व बंजरग दल की सोमवार को बैठक आयोजित हुई।

की यह अपील

यह बैठक घंटेश्वर महादेव मंदिर में हुई। बैठक में मंगलवार को मांस विक्रेता व नाइयों को पूर्ण रूप से बंद करने का आग्रह किया गया। साथ ही कहा कि बार- बार बताने के बाद भी मांस विक्रेता खुले में मांस बेच रहे हैं। इससे भीषण गर्मी में लोगों के  बीमार होने की संभावना बनी रहती है।

बैठक में रहें मौजूद

बैठक में हिंदू परिषद के विभाग मंत्री कैलास जोशी, बजऱग दल के जिला संयोजक ललित सिंह ऐरी, केडी भट्ट, प्रेम सौन, आन सिंह, विनय, अनिल रावत, हरीश कुमार, प्रकाश ठकुराठी, राजू फिरमाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version