Site icon Khabribox

पिथौरागढ़ : जिले में नदियों की स्वच्छता तथा अपशिष्ट प्रबंधन हेतु डीएम ने संबंधित अधिकारियों को दिए यह निर्देश

पिथौरागढ़ जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नदियों का घटता जलस्तर तथा उनकी स्वच्छता सदैव ही चर्चा का प्रमुख विषय रहा है। इसी विषय पर चर्चा हेतु कुमाऊँ मण्डल के जिले पिथौरागढ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक हुई। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को नदियों की स्वच्छता पर ध्यान देने का आदेश दिया।

नदियों में दूषित जल तथा अपशिष्ट कचरे का निवारण करने के दिए निर्देश

बैठक में जिलाधिकारी रीना जोशी ने गंगा समिति के अधिकारियों से उनके तरफ से किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। जनपद अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर नदियों में दूषित जल, अपशिष्ट कचरा तथा अन्य प्रकार की गंदगी प्रभावित करने पर रोक लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

सेना की तर्ज पर एसटीपी टैंक का करें निर्माण – डीएम

बैठक में जिलाधिकारी ने आईटीबीपी से आए अधिकारी से भी एसटीपी टैंक निर्माण के संबंध में जानकारी लेते हुए उनसे कहा कि वे सेना की तर्ज पर एसटीपी टैंक का निर्माण करें। जिलाधिकारी ने आईटीबीपी से आए अधिकारीयों को सेना द्वारा निर्मित एसटीपी टैंक का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

शवदाह गृह, नदी तथा घाटों की हो नियमित सफाई

बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को जनपद के घाटों पर स्थापित शवदाह गृह की नियमित साफ सफाई करने,सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रोक लगाने, नदी,घाटों की सफाई करने व थल तथा रामगंगा नदी में नियमित सफाई अभियान चलाए जाने के निर्देश ग्राम पंचायत अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने जनपद में स्थापित डस्टबिन कूड़े के ढेर से लदे रहने पर अपनी गहरी नाराजगी जताई। समस्या के समाधान को अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देश दिए।

उपस्थित रहे

बैठक में डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े, डीडीओ रमा गोस्वामी, आईटीबीपी के अधिकारी समेत अन्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version