Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: नियमित हवाई सेवा को शुरू करने के लिए कवायद तेज, 04 दिसम्बर को हो सकती है ट्रायल लैंडिंग

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। पिथौरागढ़ में नैनीसैनी हवाई अड्डे से नियमित हवाई सेवा को शुरू करने की लगातार मांग की जा रही थी।

ट्रायल लैंडिंग की तैयारियां पूरी

जिसके बाद अब इसकी कवायद तेज हो गई है। इंडियन एयरफोर्स की टीम भी जल्द नैनीसैनी हवाई अड्डे का निरीक्षण कर सकती है। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि  04 दिसंबर को एयरलाइंस एयरवेज का 42 सीटर विमान नैनीसैनी हवाई अड्डे पर ट्रायल लैंडिंग कर सकता है। जिला प्रशासन ने ट्रायल लैंडिंग की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Exit mobile version