Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: जौलजीबी विद्युत उप संस्थान के कंट्रोल रूम में लगी आग, फायर सर्विस ने पाया काबू, टला बड़ा हादसा

धारचूला (पिथौरागढ़): जौलजीबी स्थित 33/11 केवी विद्युत उप संस्थान (UPCL हाइड्रिल) के कंट्रोल रूम में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई।

आग पर पाया काबू

जिसके बाद सूचना मिलते ही धारचूला फायर यूनिट ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मिली जानकारी के अनुसार, 8 सितंबर की रात करीब 11:57 बजे जौलजीबी विद्युत सब-स्टेशन के कंट्रोल रूम में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही धारचूला से फायर सर्विस की टीम अग्निशमन उपकरणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर मौजूद कर्मचारियों और फायर सर्विस के जवानों ने अग्निशामक यंत्रों का उपयोग करते हुए कंट्रोल रूम के विद्युत तारों में लगी आग को समय रहते बुझा दिया। फायर यूनिट की मुस्तैदी के कारण आग परिसर के अन्य हिस्सों और महंगे उपकरणों तक नहीं फैल सकी। इस हादसे में किसी भी तरह की जन-धन की हानि नहीं हुई है।

Exit mobile version