Site icon Khabribox

पिथौरागढ: इस दिन होंगे फुटबॉल व बाक्सिंग में चयन के लिए ट्रायल, जानें


पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। पिथौरागढ में एथलेटिक्स, बाक्सिंग व फुटबॉल में प्रवेश हेतु ट्रायल होने वाला है।

05 जुलाई को होगा ट्रायल

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय खेल प्राधिकरण व खेल विभाग के माध्यम से एथलेटिक्स, बाक्सिंग व फुटबॉल में प्रवेश हेतु बालक बालिकाओं का चयन ट्रायल के माध्यम से होगा। जो 5 जुलाई को होगा। ट्रायल के लिए प्रतिभागियों की उम्र 10 से 18 वर्ष से कम होनी चाहिए।

यह प्रशिक्षक नियुक्त

इस संबंध में जिला क्रीड़ाधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि बाक्सिंग में निखिल महर, फुटबॉल में चंद्र सिंह धामी व एथलेटिक्स में माया को प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version