Site icon Khabribox

पिथौरागढ: पहली बार पिथौरागढ़- पंतनगर-देहरादून के बीच शुरू होगी हवाई सेवा, सीएम ने किया शुभारंभ

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है।जल्द पिथौरागढ-पंतनगर-देहरादून के बीच हवाई सेवा शुरू होने जा रही है।

यह रहेगी टाइमिंग

मिली जानकारी के अनुसार पहली बार पिथौरागढ- पंतनगर-देहरादून के बीच दो फरवरी से 19 सीटर विमान से यात्री सेवा शुरू होने वाली है। जिस पर बीते कल मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से फ्लाई बिग कंपनी के 19 सीटर विमान से खुद यहां पहुंचकर विमान सेवा का विधिवत शुभारंभ किया।

आज से ऑनलाइन बुकिंग शुरू

बताया गया है कि यह विमान दो फरवरी से सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को पंतनगर-देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच उड़ान भरेगा। आज से यात्री विमान सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।

Exit mobile version