Site icon Khabribox

पिथौरागढ: आत्महत्या से पहले प्रेमिका ने प्रेमी को किया मैसेज, प्रेमी ने उठाया यह कदम

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां एक प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

युवती ने की आत्महत्या

मिली जानकारी के अनुसार देवलथल तहसील के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती और तहसील के ही दूसरे गांव निवासी 21 वर्षीय युवक का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने जब अपने परिजनों से प्रेमी के साथ विवाह करने का प्रस्ताव रखा तो परिजनों ने मना कर दिया। इसके बाद युवती अपने कमरे में गई और परिजनों के शादी के लिए नहीं मानने का मैसेज प्रेमी को भेजा। उसने मैसेज में लिखा कि परिजन शादी के लिए नहीं मान रहे हैं इसलिए वह आत्महत्या कर रही है। जिसके बाद युवक अपने परिजनों को लेकर युवती के घर पहुंचा और युवती के कमरे का दरवाजा खोला तो वह बेसुध अवस्था में मिली। इसके बाद प्रेमी उसे बचाने के लिए जिला अस्पताल लेकर आया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से प्रेमी का रो रोकर बुरा हाल है।

Exit mobile version