Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: जानें किस माह से होगा राष्ट्रीय स्तर की मोटर बाइक रैली का आयोजन

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। पिथौरागढ़ में अक्टूबर माह में राष्ट्रीय स्तर की मोटर बाइक रैली और राज्य स्तरीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पर्यटन विभाग यह आयोजन करेगा। जिले में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर पर्यटन विभाग अक्तूबर में राष्ट्रीय स्तर की मोटर बाइक रैली का आयोजन करने जा रहा है। इसमें देश भर से साहसिक पर्यटक प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा पिथौरागढ़ में फोटो प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी जिसमें राज्य के नेचर, वाइल्ड लाइफ से संबंधित फोटो भी देखने के लिए मिलेंगे।

Exit mobile version