Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: उत्तराखंड की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में महिला क्रिकेटर दीपिका चंद चयनित

पिथौरागढ़ की महिला क्रिकेटर दीपिका चंद का उत्तराखंड की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन  हुआ है । खिलाड़ी के चयन से जनपद के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

14 सितंबर को खेला जाएगा  पहला मैच

पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम में 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिसमें महिला क्रिकेटर दीपिका चंद का उत्तराखंड की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन  हुआ है । दीपिका ओपनर बल्लेबाज है। दीपिका पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन से पंजीकृत है। बंगाल की टीम छह अभ्यास मैच खेलने उत्तराखंड आ रही है। 14 सितंबर को पहला मैच खेला जाएगा। दीपिका के चयन के बाद से जनपद और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है । 

Exit mobile version