Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: 13 वर्षीय किशोरी पर तेंदुआ ने किया हमला

गर्मी से राहत पाने के  लिए घर की छत पर सो रही किशोरी पर तेंदुआ ने हमला कर दिया । इससे किशोरी की नाक में चोट आई है । वहीं ग्रामीणों ने तेंदुआ से निजात दिलाने की मांग की है ।

घात लगाए तेंदुएं  ने किशोरी पर किया हमला

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के बोरागांव निवासी सुरेश भंडारी की पुत्री प्रिया भंडारी (13) गर्मी से राहत पाने के लिए घर की छत पर सोए थे । उनके साथ छत पर कुत्ता भी मौजूद था तभी घात लगाए तेंदुएं ने कुत्ते पर हमला कर दिया जिसके बाद कुत्ता भाग गया तो तेंदुएं ने किशोरी पर हमला कर दिया । जिससे  प्रिया की नाक पर चोट आई है ।

परिजनों ने की मुआवजा की मांग

परिजनों ने वन विभाग और विधायक मयूख महर को पत्र देकर मुआवजा देने की मांग की है। डीएफओ कोको रोसे ने कहा है कि तेंदुए के हमले में घायल बच्ची के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा इसके लिए उन्हें एक मेडिकल पत्र विभाग को देना होगा । जिसके बाद मुआवजा की कार्यवाही की जाएगी ।




Exit mobile version