Site icon Khabribox

पिथौरागढ़: नन्हें चित्रांश ने रचा इतिहास: 5 साल की उम्र में ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज कराया नाम, जानें उपलब्धि

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। सीमांत जनपद के होनहार बच्चे ने एक बार फिर वैश्विक पटल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

किया यह कमाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नगर के प्रतिष्ठित एशियन एकेडमी स्कूल के यूकेजी के छात्र चित्रांश पांडे ने मात्र साढ़े पांच वर्ष की अल्पायु में अपनी विलक्षण स्मरण शक्ति के बल पर ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में अपना नाम दर्ज कराकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। चित्रांश ने रिकॉर्ड बुक के प्रतिनिधियों के सामने ज्ञान का ऐसा प्रदर्शन किया जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

उन्होंने अपनी प्रस्तुति में निम्नलिखित विषयों को बिना रुके सुनाया

​विज्ञान व सामान्य ज्ञान: आवर्त सारणी (Periodic Table) के सभी 118 तत्व।
​अंतर्राष्ट्रीय ज्ञान: विश्व के 195 देशों की राजधानियाँ और उनकी मुद्राएँ, साथ ही जी-20 देशों का विवरण।
​राष्ट्रीय पहचान: भारत के 28 राज्यों की राजधानियाँ, आरटीओ कोड, 17 राष्ट्रीय दिवस और भारतीय प्रतिज्ञा।
​राजनीतिक परिचय: भारत के अब तक के 15 प्रधानमंत्रियों और वर्तमान 18 केंद्रीय मंत्रियों के नाम।
​आध्यात्मिक ज्ञान: हनुमान चालीसा और सूर्य नमस्कार मंत्रों का सस्वर पाठ।

विद्यालय में खुशी की लहर

​चित्रांश की इस शानदार उपलब्धि पर एशियन एकेडमी स्कूल के प्रबंधन और शिक्षकों में खुशी की लहर है।

Exit mobile version